फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील में गड़बड़ी पर प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार

Tue, 28 Jul 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि स्कूलों में प्रात: प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाए, साथ ही दैनिक व्यायाम सहित विधि आधारित कार्य कराया जाए। शिक्षण कार्य घंटे के अनुसार कराया जाए।  वहीं पढ़ाई के दौरान समय-सारणी का विशेष ध्यान रखा जाए। सप्ताह में एक बार बच्चों का लिखित टेस्ट जरूर लिया जाए, इसमे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मंगलवार को बीआरसी सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बालक बालिकाओं के शौचालय स्वच्छ और साफ सुथरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मिड डे मील में गड़बड़ी पाए जाने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। बच्चों को भोजन कराने से पहले मिड डे मील टेस्ट अवश्य करें। छुट्टी जाने से पूर्व टीचर एबीएसए और एनपीआरसी को मैजेस कर अवगत कराएंगे। बीएसए ने कहा कि 23 अगस्त को साक्षारता परीक्षा कराई जाएगी, जो कमजोर छात्र छात्राएं हैं उनको बराबरी पर लाने के लिए अलग से पढ़ाया जाएगा।  उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में शिक्षण कार्य में गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है वहां पर एबीआरसी और एनपीआरसी सप्ताह में एक दिन विद्यालय जाकर शिक्षण कार्य कराने का प्रयास करेंगे। वहीं शिक्षण कार्य में गुणवत्ता लाने के लिए टीचर हर विधि से पढ़ाई कराए। खेलकूद के माध्यम से शिक्षण कार्य के प्रति बच्चों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति की हर माह बैठक कराई जाए। उन्होंने शिक्षण कार्य में गुणवत्ता लाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि छात्र छात्राओं की उपस्थिति पर टीचर विशेष ध्यान दे। बैठक की अध्यक्षता बीएसए ने की। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार, संतोष कुमार वर्मा, रमाकांत के अलावा सभी एबीआरसी और एनपीआरसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें