फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गणितीय दक्षता विकसित करने के शिक्षकों को बताए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। निपुण भारत मिशन के तहत बीआरसी में चल रहे बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) शिक्षक प्रशिक्षण का अंतिम चरण गुरुवार को पूरा हुआ। प्रशिक्षण में बच्चों की भाषा व गणितीय दक्षता विकसित करने के साथ गतिविधि आधारित शिक्षण के तरीके बताए गए। संदर्भदाताओं ने शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के उपयोग, पढ़ने-लिखने की समझ विकसित करने और बच्चों के सतत आकलन पर जोर दिया। कमजोर बच्चों को अतिरिक्त सहयोग देने के तरीके भी सिखाए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षक सुनील कुमार सोनी, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार, पंकज कुमार और आलोक रंजन ने शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। इस माैके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कमल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षण को सरल, रुचिकर और प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से सीखे गए तरीकों को कक्षाओं में अपनाने को कहा जिससे प्रत्येक बच्चा निर्धारित निपुण लक्ष्य हासिल कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें