मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के ग्राम मामना में
चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्राआें ने विभिन्न खेलकूद के
माध्यम से ग्रामीणाें को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इसके अलावा छात्राआें
को कुपोषण से बचने के लिए संतुलित खान पान की जानकारी दी गई।
गुरुवार
को छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी आदि खेलाें में प्रतिभाग कर न सिर्फ मनोरंजन
किया बल्कि ग्रामीणाें को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम
के विशेष अतिथि एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएस निरंजन ने छात्राआें को
छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा
अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य बारे में छात्राआें को जागरूक
किया। साथ ही खून की कमी के लक्षण एवं इससे होने वाली समस्या, नब्ज देखने
के बारे में जानकारी दी।
यह भी बताया कि कुष्ठ रोग का इलाज संभव
है। इसके लिए जिला चिकित्सालय एवं जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में
पर्याप्त मात्रा में एमडीटी की दवाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.
आरिफ राइन, जगभान सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, ऋषिपेंद्र पटैरिया, साकेत सिंह,
धर्मेंद्र सिंह, सपना मिश्रा, आकांक्षा गुप्ता, आफरीन सिद्दीकी, आदर्श
सिंह, गरिमा तिवारी ने सहयोग किया।