फोटो 31 एमएएचपी 24 परिचय-कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र के साथ खुशी जताते मेधावी व समाज की महिलाएं
महोबा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का सामूहिक दशहरा मिलन, क्षेत्रीय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह शहर के एक पैलेस में आयोजित हुआ। जिसमें वैश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद पुरवार, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, संरक्षक महंत स्वामी महानंद महाराज व प्रो. शिवप्रसाद गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्रा शिवांशी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विभिन्न वैश्य उपवर्गों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों आदि का अंगवस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले युवक व युवतियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया। साथ ही सभी लोगों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कालका प्रसाद गुप्त जलज, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र ददरया, महेंद्र आदि रहे। संवाद