फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अप्रैंटिस मेले में 15 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राजकीय आईटीआई में शनिवार कोअप्रेंटिस मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अप्रेंटिस मेले में शामिल होने के लिए सुबह से ही आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षु अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल होने के लिए 150 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। अभ्यर्थियों को निजी कंपनी, पद, मानदेय आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद लिखित परीक्षा व साक्षात्कार हुआ। इसके आधार पर डिक्सन कंपनी की ओर से 15 अभ्यर्थियों को चयन किया गया। सफल अभ्यर्थियों को जल्द ही ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य इंजी. अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक संजय अग्रवाल, रवि चौरसिया मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें