फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया की समस्या को लेकर व्यापारियाें ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 Mar 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सेवकराम नंदवानी के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापारी तहसील परिसर पहुंचे और उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा सर्राफा बाजार में शारदा मंदिर के पास एक पुलिया का निर्माण कराया गया है। पुलिया का निर्माण सड़क से लगभग दो फुट ऊंचाई पर कराया गया है। जिससे इस रास्ते से पुरानी गल्ला मंडी, सर्राफा बाजार, खनगा बाजार, शारदा मंदिर की ओर आवागमन में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया से निकलते समय ठेलिया पलट जाने से व्यापारियाें के सामान का नुकसान हो रहा है। वहीं पुलिया की उचाई सड़क से अधिक होने पर बारिश के समय सड़क में पानी भर जाता है। व्यापारियाें ने एसडीएम से पुलिया का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिया को तुड़वाकर पुन: निर्माण कराए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी गुप्ता, कमलेश सोनी, राजेश सोनी, माता प्रसाद, रामकिशोर, धनीराम पाटकार, निर्मल शुक्ला, रमेश गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, घसीराम साहू सहित तमाम व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें