फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढायुक्त सड़क निर्माण की महकमे ने ली सुध

Fri, 13 Mar 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि पीपीएन चौराहे से लेकर कीरत सागर तिराहे तक करीब तीन किलोमीटर गड्ढायुक्त सड़क दो साल से उखड़ी पड़ी है। जिसकी जनप्रतिनिधियाें और अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली।  जिसके चलते शासन ने उक्त सड़क के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने धनराशि अवमुक्त होने के बाद दो माह पहले टेंडर कर दिए। इसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया। उल्लेखनीय है कि पीपीएन चौराहे से कीरत सागर तिराहे तक  सड़क पूरी तरह उखड़ जाने से दिनभर वाहनाें की आवाजाही के चलते धूल उड़ने के कारण इस रोड पर रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। वहीं दुकानदारों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। काम शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें