फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में रहकर मनाए ईद का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ईद व परशुराम जयंती को लेकर सोमवार को श्रीनगर कोतवाली में सीओ चरखारी उमेश चंद्र की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अपील की गई कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ईद पर घर में ही नमाज अदा कर त्योहार मनाएं। सीओ उमेश चंद्र ने कहा कि एक साथ ज्यादा लोग कहीं भी मिलेंगे तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी की और कहा कि थाना क्षेत्र में कही भी कोई समस्या हो तो थाना प्रभारी को तत्काल अवगत कराएं।
बैठक में श्रीनगर थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान श्रीनगर आशीष राजपूत, सिजहरी से नरेश राजपूत, पिपरा से प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, देवी सिंह ,छिद्दी, फईम मुहम्मद व ललित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें