फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ऐसी माटी न भारत के खंड-खंड में जन्म दइयो विधाता....

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कीरत सागर तट पर चल रहे ऐतिहासिक कजली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। आल्हा मंच में जहां बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति से कलाकारों ने समां बांध दिया। वहीं ब्लाइंड स्टार ग्रुप के बच्चों ने देशभक्ति व फिल्मी गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। गायिका अंजू राजपूत ने ऐसी माटी न भारत के खंड खंड में जन्म दइयो विधाता बुंदेलखंड में गीत की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कजली मेले में आल्हा मंच पर कार्यक्रमों की शुरुआत अध्यक्ष शरद तिवारी दाऊ ने दीप प्रज्जवलन के साथ कराई। इसके बाद अंजू एंड लोक भजन पार्टी सिजहरी के कलाकारों ने सामूहिक वंदना सुमर गणेश शारदामाई की प्रस्तुति दी। गायक रामप्रकाश शिवहरे ने गीतों के बीच शेर-शायरी सुनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। इसके बाद लखनलाल बुंदेलखंडी लोकनृत्य समिति के कलाकारों ने बुंदेली लोक गीतों की प्रस्तुति दी। राई, कछियाई व ढिमरियाई नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। गायिका मधुलता सरोजनी व संगीता ने बालम विदा कर ले जाइयो दुल्हन मोई खां बनाइयो लोकगीत प्रस्तुत किया। देर रात तक चले कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
वहीं सांस्कृतिक मंच पर आल्हा गायक चरण सिंह व पप्पू बच्चा सिंह ने आल्हा गायन की प्रस्तुति दी। मनमोहन सिंह बावला के नेतृत्व में ब्लाइंड स्टार ग्रुप संगीत पार्टी के बच्चों की प्रस्तुति खूब सराही गई। इसके बाद सुल्तानपुर की गुंजन राजपूत एंड पार्टी ने गंगा नृत्य नाटिका का मंचन किया। जिसे देखने के लिए दर्शक देर रात तक जमे रहे।
विज्ञापन

इंसेट
मेले में खरीदारी को जुट रही भीड़
महोबा। कजली मेले में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मेलाप्रेमियों की भारी भीड़ जुट रही है। नवदिवसीय मेले के छठवें दिन मंगलवार की रात मेलास्थल लोगों से खचाखच भरा रहा। महिलाओं ने घरेलू उपयोग की सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं बच्चों ने खेल तमाशों का आनंद उठाया। देर रात तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें