फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कोर्ट के आदेश पर दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर साढ़े चार माह पहले युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला था। इसी मामले में न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के खेराकसार निवासी संतराम प्रजापति का शव बीला दक्षिण रेलवे क्रॉसिंग के पास 21 अप्रैल को संदिग्ध हालात में शव मिला था। घटना के अगले दिन मृतक के पिता शिवपाल ने गांव के ही दो लोगों पर पुत्र की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंके जाने का आराेप लगाया था। घटना की तहरीर थाना कबरई में दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी व उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर थाना कबरई में आरोपी झल्लू व उसके भाई किशना प्रजापति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें