कुलपहाड़ (महोबा)। जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सीनियर बालक वर्ग में नेहरू इंटर कॉलेज मसूदपुरा की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक डॉ. आत्मप्रकाश वर्मा व प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी ने किया। नेहरू इंटर कॉलेज मसूदपुरा, डीएवी इंटर कॉलेज महोबा, जनतंत्र इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी, आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज चरखारी, पं. दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज रिवई और राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर की टीम ने प्रतिभाग किया।
सीनियर बालक वर्ग में नेहरू इंटर कॉलेज मसूदपुरा विजेता बनी जबकि जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग में जनतंत्र इंटर कॉलेज विजेता व अवधूतानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडवारा उपविजेता बनी।
जूनियर बालक वर्ग में पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज रिवई विजेता जबकि आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज चरखारी की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर जीआईसी श्रीनगर के प्रधानाचार्य ज्ञानवंत सिंह, दिनेश पांचाल, सुनील राजपूत, जीतेंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र पटेल, नंदराम यादव आदि मौजूद रहे।