फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के सिंघनपुर बघारी गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। उसके पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना खरेला के पुन्नियां निवासी अयोध्या प्रसाद ने अपनी बेटी अनीता कुशवाहा (24) की शादी छह दिसंबर 2020 को सिंघनपुर बघारी निवासी प्रदीप कुशवाहा के साथ की थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया गया था। शादी के बाद से ससुरालीजन तीन लाख रुपये की और मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार की सुबह अनीता का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पिता ने बेटी के शरीर में चोटों के निशान देखे और पैर जमीन पर रखे होने पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण पता चल सकेंगे। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें