महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने बरात पहाड़ी गांव में छापा मारकर असलहा फैक्टरी का भंडाफाेड़ किया है। आरोपियों के पास से 10 बने व अधबने तमंचे और भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि बरातपहाड़ी गांव में सूनसान स्थान पर कुछ लोग असलहा बनान रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी। जहां से राजू विश्वकर्मा निवासी कुल्हेंडा जनपद हमीरपुर, संतोष लोधी व बृजगोपाल निवासी सगुनियामाफ को तमंचा बनाते पकड़ा। पुलिस ने मौके से दो तमंचा, तीन अधबने, एक तमंचा, चार अधबने तमंचे, छह कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए।
एसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी है। आरोपी राजू विश्वकर्मा के खिलाफ चार मुकदमे पहले से दर्ज है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।