फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कस्बा चरखारी के मोहल्ला तुर्कियाना निवासी तरन्नुम खातून ने महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 20 जून 2022 को मोहम्मद वकील के साथ हुई थी। प्रेम विवाह होने के चलते कोई लेनदेन नहीं हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से जेठ मोहम्मद शकील, जेठानी शबाना, सास वहीदन और ननद नाजमा ने दहेज न मिलने की बात कहकर उसे ताना मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कहा कि अपने घर से दस लाख रुपये लेकर आओ। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसके साथ आए दिन मारपीट शुरू कर दी। 30 सितंबर 2024 को जब वह दो माह की गर्भवती थी तो यह जानते हुए भी उसके साथ मारपीट की गई। इससे उसका गर्भपात हो गया। यह बात उसने अपने पति से भी बताई लेकिन उसने भी परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और 25 जुलाई 2025 को उसे मायके में छोड़ आए। महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला ने बताया कि तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें