फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए नवविवाहिता को घर से निकाला, तलाक की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर के मनोहरगंज निवासी शफी मोहम्मद ने अपनी पुत्री आसमी की शादी पांच जून 2020 को मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर निवासी शाहिद मोहम्मद के साथ की थी। शादी में ससुराल पक्ष के लोग आठ लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया और तलाक देने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पति शाहिद, ससुर वली मोहम्मद, सास नजमा व ननदोई अजीज मोहम्मद के खिलाफ मारपीट, धमकी व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें