पीड़ित ने बताया कि दुल्हन सुहागरात से पहले ही घर से चंपत हो गई और एक लाख की नगदी व जेवर भी साथ ले गई। पीड़ित ने जब शादी कराने वाले मध्यस्थ से मामला बताया तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
महोबा के भटीपुरा में सुहागरात से पहले ही नगदी व जेवर लेकर रातोंरात दुल्हन के चंपत हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि शादी कराने के नाम पर दो लोगों ने एक लाख रुपये लिया था।
विज्ञापन
अब उनसे बात करने पर धमकी दी जा रही है। भटीपुरा निवासी शैलेंद्र कुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी को लेकर मां व मौसी के बीच बात चल रही थी। 16 जून को बम्हौरीकलां निवासी एक युवक उनके घर आया और रिश्ता कराने की बात कहने लगा।
रिश्ते के एवज में युवक ने लड़की के बेहद गरीब होने का हवाला दिया और विवाह में आने वाला एक लाख रुपये खर्च उठाना पड़ेगा। 18 जून को रिवई गांव में लड़की दिखाई गई। जहां मौजूद मध्यस्थ ने एक लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
21 जून को शहर के एक मंदिर से शादी की रस्में पूरी कराईं गईं लेकिन देवी-देवताओं का पूजन न हो पाने के चलते दूल्हा-दुल्हन को अलग-अलग कमरे में सोने के लिए कहा गया। सुबह जब परिजन जागे तो दुल्हन कमरे से गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि दुल्हन सुहागरात से पहले ही घर से चंपत हो गई और एक लाख की नगदी व जेवर भी साथ ले गई।
पीड़ित ने जब शादी कराने वाले मध्यस्थ से मामला बताया तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि युवकों का कोई गिरोह है, जो शादी कराने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।