फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह सम्मेलन में 30 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। बजरंग सेना के तत्वावधान में कस्बा पनवाड़ी के मेला मैदान में रविवार को सर्वसमाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जन्म जन्मांतर तक साथ निभाने का वचन लेकर 30 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह का आयोजन बजरंग सेना के उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश प्रभारी राघवेंद्र यादव की देखरेख में कराया गया। सुबह से ही वर-वधू पक्ष के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अलग-अलग मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक रस्में कराईं गईं। इसके बाद वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाया। बजरंग सेना के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने नवदंपति जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
सामूहिक विवाह में कीरतपुरा की रोशनी का जैतपुर के उमेश कुमार, कबरई की अर्चना का राठ के कमलेश, बम्हौरी की प्रेमवती का सोनकपुरा के भानप्रताप, तमौरा की अंजलि का पसवारा के रामरतन, तेइया की राजाबाई का टेहरका के प्रेमनारायण समेत 30 जोड़ों का विवाह कराया गया। आयोजन समिति की ओर से जोड़ों को अलमारी, कूलर, बेड, सोफा, टीवी, बक्सा समेत अन्य उपहार दिए गए। इस मौके पर अमित खटीक, गोलू, अमन, शंकर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें