शहर के मुख्य मार्ग, कबरई रोड, चरखारी रोड, राठ रोड, खजुराहो रोड, छतरपुर रोड पर लाखाें रुपये की लागत से बड़े-बड़े मैरिज हाउस बनाए गए हैं। अधिकांश मैरिज हाउसों में पार्किंग के इंतजाम न होने से बारात आने वाले वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करना पड़ता है। जिससे जाम की समस्या पैदा हो जाती है। यही नहीं इन मैरिज हाउसों में अग्निशामक यत्र न है और न ही पानी और बालू, और न ही किसी कमरे में दरवाजे। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। लोगों को शादी- विवाह में घर पर मैदान न होने से लोग मजबूरी में मैरिज हाउसों बुक करने को मजबूर है।