फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्रिसमस-ट्री व सेंटाक्लाज की ड्रेस से सजे बाजार

Fri, 19 Dec 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 09 परिचय-शहर में ​स्थित दुकान से सेंटाक्लॉज की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
महोबा। क्रिसमस-डे को लेकर उपहारों की बिक्री के लिए बाजार में दुकानें सजने से रौनक बढ़ गई है। सेंटा क्लाॅज के लाल कपड़ों, कैप, क्रिसमस-ट्री और केक आदि की बिक्री शुरू हो गई है। शहर के राठ रोड पर स्थित चर्च की सजावट का काम भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन

25 दिसंबर को होने वाले क्रिसमस-डे को लेकर ईसाई समाज के लोगों में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। चर्च को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों व गुब्बारों से सजाया जा रहा है। वहीं क्रिसमस के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए सेंटा क्लाॅज ड्रेस की इन दिनों खूब बिक्री हो रही है। बाजार में आकर्षक क्रिसमस-ट्री पर टंगे खिलौने और उपहार बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। क्रिसमस के लिए आकर्षक डिजाइनों व कई फ्लेवर के केक इस बार बाजार में उपलब्ध हैं।
क्रिसमस के दिन केक मिलने में दिक्कत न हो इसके लिए लोग केक की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय तो उत्साहित हैं। दुकानदार प्रशांत कुमार, हनी सिंह आदि ने बताया कि क्रिसमस ट्री व सेंटाक्लॉज की ड्रेस की मांग अधिक है। अभी पर्व में पांच दिन का समय शेष है। इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें