फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ट्रेनों में भीड़, पैर रखने की जगह न होने से नहीं चढ़ पाए कई यात्री

विज्ञापन
महोबा स्टेशन पर ट्रेन आते ही सवार होने के लिए जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महोबा। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेंं स्नान के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में रेला उमड़ पड़ा। मेला स्पेशल ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को भारी दिक्कत हुई। पैसेंजर व बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेनें पहले से भरी आने से महोबा स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। पैर रखने की जगह न होने से अधिकतर यात्री बोगियो में नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन

महाकुंभ में स्नान को लोगों में गजब का उत्साह है। लोग परिवार समेत रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर पहुंच रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से महोबा डिपो की 45 बसें प्रयागराज भेजी गईं। वहीं, रेलवे स्टेशन में सैकड़ों की संख्या में यात्री ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। पैसेंजर व बुंदेलखंड एक्सप्रेस पहले से ही भरकर आई। इससे अधिकतर यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके। धक्का-मुक्की के बीच कुछ यात्रियों को पैर रखने की जगह मिली। इससे यात्री घंटों इंतजार करते रहे। महोबा निवासी प्रेमनारायण, छतरपुर निवासी प्रीतम, दिनेश, रामरतन आदि ने बताया कि वह सुबह स्टेशन आ गए थे। दो ट्रेनें निकल गई लेकिन वह नहीं चढ़ पाए। अब रोडवेज जाकर बस से प्रयागराज जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें