श्रीनगर (महोबा)। ग्राम पंचायत श्रीनगर में चल रहे मनरेगा कार्यों एवं नगर की सफाई व्यवस्था का जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जायजा लिया। मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों की प्रगति देखी कहा कि खेत तालाब योजना में मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिलेगा।
जिलाधिकारी ने मोहल्लों में चल रही सफाई व्यवस्था देखी जिस पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ग्राम प्रधान आशीष राजपूत को निर्देश दिए कि नालियों के पास बड़े-बड़े कूड़ेदान रखवाए जाएं। प्रधान ने जिलाधिकारी को कस्बे में पेयजल संकट के बारे में बताया। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि मनरेगा में मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए और खेत तालाब योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा तालाबों की खुदाई की जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद पाठक के मौजूद न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की उन्होंने खंड विकास अधिकारी कबरई विनीत कुमार को निर्देश दिए कि ग्राम विकास अधिकारी की जांच करा कर कार्रवाई करें। वहीं 11 बजे के बाद बाजार खुला मिला जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और लॉकडाउन के नियमों के पालन के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार तकनीकी सहायक बाबूलाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।