फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मंगलामुखी ने की चरखारी की खुशहाली की प्रार्थना

Sun, 07 Dec 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 07 एमएएचपी 09 परिचय-चरखारी के महाकालेश्वर मंदिर में कलश चढ़ाने जाते किन्नर। संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के सातवें दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा में देश के विभिन्न स्थानों से आए मंगलामुखी शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए किन्नरों को स्वागत किया। महामंगला ने महाकालेश्वर मंदिर में कलश चढ़ाकर कस्बे की खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन

कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। जहां मुख्य आयोजक हाजी जीनत, रमेश व देश भर से आए मंगलमुखी गुरुओं ने कलश चढ़ाया। शोभा यात्रा डयोढ़ी दरवाजा, झंडा बाजार, मंडी तिराहा होते हुए पैलेस पहुंचकर समाप्त हुई। मंगलामुखी रंग-बिरंगी व आकर्षक वेशभूषा और सोने-चांदी के आभूषणों से लदे नजर आए। डीजे, भांगड़ा, बैंड-बाजों के बीच किन्नर नृत्य करते रहे।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आईं मंगलमुखी राखी ने कहा कि किन्नर समाज सर्वधर्म समाज का सम्मान करने वाला समाज है। उनके समाज में किसी प्रकार के धर्म संप्रदाय की कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


किन्नरों को उपहार में दिए चांदी के सिक्के

चरखारी। कलश यात्रा के शुभारंभ पर पचराहा तिराहे पर पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा, प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष न्याज अहमद खां, रामराजा तिवारी आदि ने किन्नरों का स्वागत किया। नगर उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री रामजी सोनी ने फूल मालाओं से स्वागत किया और मेहमान मंगलामुखी को चांदी के सिक्के भेंट किए। भव्य स्वागत को किन्नर गुरू राखी ने सभी नगरवासियों को आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें