फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों व घरों में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अक्षय तृतीय के मौकेे पर भगवान परशुराम की जयंती मंदिरों व घरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई गई। शहर के बजरंग चौक स्थित संकट मोचन मंदिर में पांच भक्तों ने परशुराम जयंती पर दीप-प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जनमानस को कोरोना संकट से निजात दिलाने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

मंदिर के संरक्षक शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि संकट के घड़ी में सभी लोग मानव मूल्यों का ध्यान रखते हुए समाज में मानवजाति के कल्याण को लेकर एकजुट होकर प्रत्येक क्षेत्र में योगदान करें। जिससे समाज में समरसता व भाईचारा स्थापित रहे। इस मौके पर नागा महंत सुरेंद्र दास, कौशलेंद्र, महंत रामेश्वर दास, ओमनारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
भगवान परशुराम की जयंती यशोदानगर में मनाई गई। जहां पूजन-अर्चन के बाद भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पं. जगप्रसाद तिवारी ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का अवतार हुआ। भगवान परशुराम ने अत्याचारियों का पृथ्वी से विनाश कर सनातन धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है। तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाप्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें