महोबा। महिला से छेड़खानी और मारपीट के आठ साल पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट तेंद्र पाल ने फैसला सुनाया। आरोप सिद्ध होने पर दोषी को एक वर्ष के कारावास व दो हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई।
थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उसके घर सामने दुर्गा प्रतिमा रखी गई थ। जिसमें मोहल्लेवासियों ने चंदा दिया था। इसी चंदे के विवाद को लेकर 20 अक्तूबर 2018 की सुबह पड़ोसी रत्तू गौतम आया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर छेडखानी कर दी। छीना-झपटी में उसके हाथ की चूड़ियां टूट गई। इससे उससे चोटें आईं। परिजन व मोहल्लेवासियों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया।