फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारी से अधेड़ की मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
चिकित्सक
विज्ञापन
मौसम में एकाएक आए बदलाव ने संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। सिर दर्द, बुखार व सर्दी जुकाम के मरीजों में इजाफा हुआ है। यहीं वजह है कि जिला अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है। सोमवार को बुखार की चपेट में आकर एक अधेड़ की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन



कस्बा पनवाड़ी निवासी रण विजय (50) पुत्र दृगपाल एक सप्ताह से बीमार चल रहा था। परिजनों ने उसका उपचार निजी व सरकारी अस्पताल में कराया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। सोमवार को रण विजय की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मौसम के बदलाव के चलते तमाम मरीज संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ गए है। इससे जिला अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उदयवीर सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव होने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। ऐसे में खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें