फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मुख्य पाइपलाइन फटी, डेढ़ लाख की आबादी को दो दिन नहीं मिलेगा पानी

Sun, 12 Oct 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 14 परिचय-पेयजल की फटी मुख्य पाइपलाइन से बहता पानी। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। मुख्य पाइपलाइन शनिवार की दोपहर क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने से पेयजल संकट गहरा गया है। डेढ़ लाख की आबादी को दो दिन तक पेयजल की आपूर्ति नहीं मिलेगी। ऐसे में शहरवासियों को पेयजल संकट की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाया जाता है। यह पानी मुख्य पाइपलाइन से कस्बा श्रीनगर में स्थित फिल्टर प्लांट में पहुंचता है। प्लांट में पानी के शोधन के बाद इसे पाइपलाइन से महोबा शहर भेजा जाता है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर बनाई गई उच्च क्षमता वाली टंकियों में पानी भंडारित होता है। इसके बाद शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति दी जाती है। इसके अलावा उर्मिल बांध से ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत सिजहरी व बसौरा को भी पेयजल आपूर्ति होती है।
शनिवार को महोबा-नौगांव मार्ग पर अतरारमाफ गांव के पास मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया और जलापूर्ति ठप हो गई। श्रीनगर स्थित फिल्टर प्लांट तक पानी आना बंद हो गया। पाइपलाइन फटने से महोबा शहर के उपभोक्ताओं को रविवार व सोमवार को पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। ऐसे में शहरवासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा। पेयजल आपूर्ति का काम देख रही निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन फट गई है। इसे सही करने में दो दिन का समय लग सकता है। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें