फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: निर्माणाधीन कुआं धसकने से दो श्रमिकों की मौत, दो घंटे रेस्क्यू करने के बाद निकाले गए शव

Fri, 09 Apr 2021 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा के महुआबांध गांव में शुक्रवार को निर्माणाधीन कुआं धसकने से चार श्रमिक मलबे में दब गए। पुलिस ने गांव वालों की मदद से दो घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद मलबे में दबे श्रमिकों को बाहर निकाला, तब तक दो श्रमिकों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया है। महुआबांध गांव निवासी मन्नू अहिरवार के खेत में कुएं की खुदाई चल रही। निर्माणाधीन कुएं में शुक्रवार को आठ श्रमिक काम कर रहे थे। 20 फीट गहरे कुएं में चार श्रमिक नीचे खुदाई कर रहे थे।

चार श्रमिक ऊपर खड़े होकर रस्सी के सहारे मिट्टी बाहर निकाल रहे थे। दोपहर तकरीबन 12 बजे खुदाई के दौरान कुआं धसक गया। मिट्टी व पत्थर गिरने से नीचे काम कर रहे चारों श्रमिक मलबे में दब गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अजनर श्याम प्रताप पटेल फोर्स के साथ पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन शुरू कराया।
विज्ञापन


रस्सी के सहारे चारपाई डालकर मलबा हटाने के बाद चारों श्रमिकों को बाहर निकाला गया। हादसे में महुआबांध गांव निवासी पुन्ना अहिरवार के पुत्र रामसेवक (35) व राजाराम के पुत्र ग्यासीलाल (30) की मौत हो गई।

रामनारायण (32) व कमलेेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा व नायब तहसीलदार राधेश्याम गौड़ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कुआं धसकने का कारण पथरीली मिट्टी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें