फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : ट्रक व एंबुलेंस भिड़ी, मरीज समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर विजय सागर पक्षी विहार के पास मरीज को ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई। हादसे में मरीज समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव निवासी वंदना (30) को रविवार सुबह सांप ने डस लिया था। पति अशोक ने 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। चालक गयाप्रसाद व ईएमटी मोहन एंबुलेंस से वंदना को जिला अस्पताल जा रहे थे। हाईवे पर एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई।
हादसे में वंदना, अशोक और गयाप्रसाद घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में छतरपुर निवासी संजय भट्ट, आलमपुरा निवासी रमारानी, बिलवई निवासी बालकिशन, बुढ़ेरा निवासी शिवकुमार, महोबकंठ निवासी महक, दिदवारा निवासी मुन्ना, कुलपहाड़ निवासी गयादीन, नेहा व कमलेश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें