शिवतांडव मंदिर में आरती कर विकास कार्य का शिलान्यास करते सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखगिरि और श्रीनगर के राजा मोहन सिंह के किले के विकास के लिए शासन ने 32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। शनिवार को हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने शिवतांडव मंदिर में पूजा-अर्चना कर विकास कार्य का शिलान्यास किया। कार्य मई 2023 तक काम पूरा होना है।
सांसद ने बताया 22 करोड़ रुपये से किले और 10 करोड़ से गोरखगिरि में विकास कार्य कराए जाएंगे। गोरखगिरि पर्यटन के रूप में विकसित होगा। सरकार बुंदेलखंड के प्रमुख स्थलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है। यहां विकास होने से पर्यटक बुंदेलखंड की ओर खिंचे चले आएंगे।
डीएम मनोज कुमार ने कहा कि शहर के ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जाना है। इसमें चरखारी का टोला तालाब भी शामिल है।
खजुराहो आने वाले पर्यटक महोबा के सूर्य मंदिर, शिवतांडव और गोरखगिरि की ओर आर्कषित होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे।