फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तीन माह से बंद महोबा से स्यावन बस सेवा फिर हुई शुरू

Wed, 23 Jul 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से महोबा से स्यावन बस सेवा मंगलवार से एक बार फिर शुरू कर दी गई है। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अब महोबा आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से महोबा से स्यावन बस सेवा नवंबर 2024 में शुरू की गई थी। इस बस का संचालन होने से महोबा और कुलपहाड़ जाने वाले यात्रियों व आसपास के छह गांवों के लोगों को यातायात की सुविधा मिली थी। हालांकि, छह माह बाद अप्रैल 2025 को यह बस सेवा बंद कर दी गई। इससे ग्रामीण परेशान थे। कई बार परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। साथ ही 20 जुलाई को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप सोनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश रावत व बूथ अध्यक्ष स्यावन वीर सिंह राजपूत ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुलाकात कर बस सेवा शुरू कराने की मांग की थी।
परिवहन मंत्री के निर्देश पर निगम की ओर से मंगलवार से एक बार फिर बस का संचालन शुरू कर दिया गया। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर बस रवाना की। इससे स्यावन, गुंड, रजपुरा, आनंदपुरा, बरेंडा और रगौली गांव के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने में अब परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें