फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : स्टेशन में छुटा पुत्र, महिला चलती ट्रेन से कूदी

विज्ञापन
घायल महिला का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बेटे के छूटने से परेशान मां चलती ट्रेन से कूद गई। सिर में गंभीर चोटें आने से उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के दरौली गांव निवासी उमेश परिवार के साथ झांसी के मऊरानीपुर रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार को वहां से लौटकर महोबा रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। स्टेशन पर भीड़ अधिक थी।
उमेश, उनकी पत्नी सुशीला और बड़ा पुत्र मनीष ट्रेन में सवार हो गए। छोटा बेटा अनीस (6) स्टेशन पर छूट गया। इसी बीच ट्रेन चल दी।
प्लेटफार्म पर अनीस को देखकर सुशीला ट्रेन से कूद गई। अन्य यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेेन रुकवाई। उमेश और मनीष के उतरने के कुछ देर बाद ट्रेन रवाना हो गई। घायल सुशीला को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर पर गंभीर चोटें आने से डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें