फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : यूरिया न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
कुलपहाड़-नौगांव मार्ग पर अजनर के पास जाम लगाए किसान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। दोपहर तक सहकारी समिति का ताला न खुलने पर खाद के लिए परेशान किसानों ने सोमवार को कुलपहाड़-नौगांव मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। अजनर थाना पुलिस किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

करीब पंद्रह दिन से किसान यूरिया के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। समितियों में खाद आते ही चंद घंटों में खत्म हो जाती है। अजनर समिति में शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में खाद बंटवाई गई थे।
छूटे किसानों को सोमवार को खाद देने का वादा किया गया था। खाद के लिए किसान सुबह छह बजे ही समिति पहुंच गए। छह घंटे बाद भी कर्मचारी नहीं पहुंचे। इससे किसानों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन

किसानों ने कुलपहाड़-नौगांव मार्ग पर वन रेंज कायार्लय पास सड़क पर पत्थर और झाड़ियां रखकर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना अजनर के एसएसआई दिनेश कुमार तिवारी, एसआई श्याम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसआई ने सचिव से फोन पर बात कर किसानों को मंगलवार को खाद दिलाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
उधर सहकारी निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता का कहना है कि समितियों में कर्मचारियों की कमी है। अजनर समिति के सचिव सुरेश द्विवेदी के पास खमा समिति का प्रभार है। सोमवार को खमा में खाद वितरित कराई जा रही है। जिससे अजनर में वितरण नहीं हो सका।

आक्रोशित किसानों को समझाती थाना अजनर पुलिस।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें