महोबा। थाना श्रीनगर क्षेत्र के कैमाहा गांव निवासी दृगपाल मंगलवार को घर पर साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। दृगपाल ने सांप को हाथ से पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया। सांप को लेकर अपना इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी वार्ड में सांप के साथ उन्हें देखकर लोग दंग रह गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। (संवाद)