महोबा। शट डाउन लेने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू कराना भूलने के मामले में एमडी निदेशक अमित किशोर ने एक्सईएन और एसडीओ को निलंबित कर दिया है।
दो अगस्त को 33 केवीए भरवारा पावर हाउस की बिजली लाइन की खराबी दुरुस्त करने के लिए शट डाउन लिया गया था। लाइन ठीक होने के बाद जेई मतलूब अहमद बिजली शुरू कराना भूल गए थे। दूसरे दिन सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी थी। आठ घंटे आपूर्ति न होने से दस हजार आबादी परेशान रही। लापरवाही पर दो दिन पहले अधीक्षण अभियंता आरएस गौतम ने जेई मतलूब अहमद को निलंबित कर दिया था। जांच में बिजली वितरण खंड दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक ने उच्चाधिकारियों को दोषी पाया। उन्होंने एक्सईएन ग्रामीण गुरुचरण लाल भटनागर व पनवाड़ी एसडीओ देववत्त आर्य को निलंबित कर मुख्य अभियंता कार्यालय बांदा क्षेत्र संबद्ध कर दिया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रबंध निदेशक से निलंबन की कार्रवाई का पत्र मिला है।