फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : भारत विभाजन की विभीषिका पर निकाली मौन रैली

विज्ञापन
शहर में भारत विभाजन विभीषिका रैली निकालते अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। आजादी के बाद देश के विभाजन की विभीषिका पर रविवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर में मौन रैली निकाली। रैली की अगुवाई डीएम मनोज कुमार, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के स्वतंत्र निदेशक रामनरेश तिवारी ने की।
विज्ञापन

आल्हा चौक से शुरू हुई रैली ऊदल चौक, सुभाष चौक, खोयामंडी होते हुए कीरत सागर पहुंची। वहां प्रदर्शनी में विभाजन के समय हुईं घटनाओं जैसे ऐतिहासिक पत्रकार सम्मलेन, हिंसा का प्रारंभ, विभाजन के लिए संकल्पबद्ध मुस्लिम लीग, ब्रिटिश सरकार न्यायकर्ता आदि के चित्रों का प्रदर्शन किया गया। पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी, एडीएम आरएस वर्मा, सदर एसडीएम जितेंद्र सिंह, स्वेता पांडेय, डीपीआरओ संतोष कुमार आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें