फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धसान नदी में मिला कपड़ा व्यापारी के पुत्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। धसान नदी में एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त कपड़ा व्यापारी के पुत्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के कस्बा हरपालपुर निवासी कृष्ण रूसिया कपड़ा के व्यापारी हैं। उनका पुत्र हरशुल रूसिया (19) बुधवार को स्कूटी लेकर घर से निकल गया था। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की और थाने में पुलिस को सूचना दी। गुरुवार की सुबह दस बजे युवक का शव धसान नदी में मिला। मृतक के चाचा विवेक ने बताया कि जब उन्होंने बुधवार की शाम हरशुल को फोन किया और पूछा कि तुम कहां हो। उसने धसान नदी में आत्महत्या करने जाने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें