महोबा/खरेला। मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को पोस्टर बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश देने के साथ यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इसमें साधना को पहला, स्नेहा सिंह को दूसरा और अनुराधा को तीसरा पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
यातायात माह के तहत महाविद्यालय में गोष्ठी भी हुई। सीओ रामप्रवेश राय ने छात्राओं को यातायात के नियम और साइबर अपराध की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर गलत जगह वाहन की पॉर्किंग न करें। एंबुलेंस को पहले रास्ता दें और नियंत्रित गति से ही वाहन चलाएं।
सीओ ने साइबर अपराध से बचाने के लिए अंजान नंबरों से आने वाली कॉल को रिसीव न करने व किसी भी तरह का ओटीपी न बताने के लिए प्रेरित किया। सीओ हर्षिता गंगवार, कोतवाली बलराम सिंह, महिला थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी, कॉलेज की प्राचार्या ज्योति सिंह, शिवम आदि मौजूद रहे।
खरेला के गोकुल प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज, काशी प्रसाद इंटर कॉलेज व पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज अजनर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।