फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः बांदा के प्रवीण पांडेय को मिला प्रथम शंकरलाल मेहरोत्रा स्मृति सम्मान

विज्ञापन
समारोह में प्रवीण पांडेय को सम्मानित करते पूर्व सैनिक - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के जनक शंकरलाल मेहरोत्रा की 19वीं पुण्यतिथि पर रविवार को बुंदेली समाज ने आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में बुंदेलखंड सेनानियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इन योद्धाओं में 1965 व 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में शामिल रहे पूर्व फौजी राम नारायण मिश्रा व कृष्णा शंकर जोशी के नाम प्रमुख रहे। बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर आंदोलन चला रहे बांदा के प्रवीण पांडेय को प्रथम शंकरलाल मेहरोत्रा स्मृति सम्मान दिया गया।
समारोह में 86 वर्षीय राम नारायण मिश्रा ने कहा कि शंकर लाल मेहरोत्रा झांसी के रहने वाले थे। लेकिन वहीं के लोग उनको भूल गए। 80 वर्षीय कृष्णा शंकर जोशी ने कहा कि बुंदेली समाज ने बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के जनक को फिर से याद किया और उनकी स्मृति में सम्मान समारोह शुरू कर न केवल उनके नाम से पुरस्कार चालू किया बल्कि हम पूर्व सैनिकों को भी सम्मान दिया। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि बताया कि बुंदेलखंड राज्य को लेकर संघर्ष कर रहे बांदा के प्रवीण पांडेय के साथ हमीरपुर के बृजेश बादल व सत्येंद्र अग्रवाल को भी बुंदेलखंड सेनानी पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व फौजी शत्रुघ्न सिंह, मनोज तिवारी, रविंद्र सिंह, हुकुम सिंह यादव व कुलदीप भटनागर को सम्मानित किया गया। साथ ही शहीद राकेश चौरसिया के पिता ज्ञानदास व भाई सुरेश चौरसिया को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सरगम खरे, बुंदेली समाज के महामंत्री डा. अजय बरसैया, देवेन्द्र तिवारी, अनिरुद्ध मिश्रा, हरीओम निषाद, सुरेश बुंदेलखंडी, ग्यासीलाल, पंकज चौरसिया, डा. महेंद्र, अमरचंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें