महोबा। शहर के राठ रोड स्थित राजकीय मुकुंद लाल तिवारी इंटर कॉलेज के सामने काली माता मंदिर के समीप मांस व मछली की दुकानों को हटवाए जाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंच प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिला संयोजक अनमोल द्विवेदी ने एसडीएम मोहम्मद अवेश को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मोहल्ला रामनगर में काली माता मंदिर बना हुआ है। जिसके आसपास मांस व मछली की दुकानें खुली हुईं हैं। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने राठ रोड स्थित मंदिर के पास से दुकानें हटवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रशांत शुक्ला, हरिओम चौरसिया, सलिल शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।