फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : लहचूरा बांध के निर्माण की धीमी प्रगति पर भड़के नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वित्त विभाग सचिव और जिले के नोडल अधिकारी एसएमए रिजवी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें लहचूरा बांध निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अपात्रों से किसान सम्मान निधि की रकम वसूलने की निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किसान सम्मान निधि की समीक्षा में पाया कि आईटीआर भरने वाले अपात्र लोगों की रिकवरी जारी है। जिस पर उन्होंने रिकवरी जल्द करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग की समीक्षा में नोडल अधिकारी ने अस्पताल में 24 घंटे, शहरी क्षेत्र में 26 व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति हर-हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास जो अपात्रों को दिए गए हैं, उनसे जल्द से जल्द रिकवरी कराएं। गोशालाओं के लिए चारा-भूसा व साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम कराने के निर्देश दिए।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि गड्ढामुक्त अभियान के तहत 665 किमी. सड़क का काम पूरा कर लिया गया, जिनमें 161 सड़कें शामिल हैं। पुनर्निर्माण के लिए नौ सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिस पर नोडल अधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा आरसीसी सड़कें बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम मनोज कुमार, एसपी सुधा सिंह, एडीएम रामप्रकाश, शिशिर कुमार, सीडीओ चित्रसेन सिंह, सीएमओ डॉ. डीके गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें