फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों के साथ निकली शिव बरात, आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां

विज्ञापन
शिव बरात के लिए विभिन्न वेशभूषा में सजे बच्चे। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। महाशिवरात्रि पर्व पर जिलेभर में भगवान शंकर की भव्य बरात निकाली गई। बैंडबाजों व डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। शिव बरात में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। शिव बरात के बाद शंकर पार्वती का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

शहर के बलखंडेश्वर मंदिर से दोपहर बाद शिव बरात निकाली गई। जो तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक, आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुुंची। कबरई संवाद के अनुसार कस्बे के मढ़ा मंदिर से शिव बरात निकाली गई। शिव बरात में चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, शिवपाल तिवारी, विजयपाल विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, सौरभ आदि शामिल रहे।
खरेला संवाद के अनुसार कस्बे के भालू बाबा मंदिर से शिव बरात निकाली गई। इस मौके पर अशोक कुमार, चुन्नी राजा, चंद्रशेखर तिवारी, सिद्घगोपाल, अजय सिंह, भारत गुप्ता समेत तमाम भक्त मौजूद रहे। श्रीनगर संवाद के अनुसार पिपरामाफ गांव में सिद्घेश्वर धाम से शिव बरात निकाली गई।
विज्ञापन

शिव तांडव मंदिर में की साफ-सफाई
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव तांडव गोरखगिरी धाम में भजन-कीर्तन, महामृत्युंजय मंत्र जाप, शिवार्चन ,हवन, आरती प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इंटेक चैप्टर महोबा के सदस्यों द्वारा मंदिर-परिक्रमा परिसर पर झाड़ू लगा सफाई अभियान कचरा उठाकर किया गया। इस अवसर पर इंटेक चैप्टर के संयोजक प्रमोद पालीवाल, समाजसेवी दाऊ तिवारी, महंत मंगलमुनि, अमित, संदीप लेखपाल, उत्तम कुशवाहा ,छोटू राजा , श्याम चतुर्वेदी, हरी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें