फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप हाउस की तीन मोटरें फुंकी, सात दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
योजना के तहत कस्बे में स्थापित पानी की टंकी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। दस हजार की आबादी वाले कस्बा अजनर में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। जिससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को लेकर परेशान है। पंप हाउस की तीनों मोटरें फुंकने से आपूर्ति बंद है। समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण दूर-दराज स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कस्बा अजनर में पेयजल योजना के तहत जल निगम द्वारा वर्ष 2012 में टंकी का निर्माण कराकर पाइपलाइन के सहारे आपूर्ति शुरू कराई गई थी। शुरुआती दौर से ही योजना अपने मकसद में सफल नहीं हो सकी। दो फरवरी को पंप हाउस की तीनों मोटर अचानक खराब हो गईं। जिससे पूरे कस्बे की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी लेकिन सुधार नहीं हो सका। ग्राम पंचायत द्वारा टैंकर से पेयजल आपूर्ति शुरू कराई गई लेकिन वह पर्याप्त साबित नहीं हो रही है।
ग्रामीण सोनू, रमेश, मुन्ना, डॉ. उदय सिंह, भानू प्रताप, मलखान आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारी सूचना के बाद भी कोई ध्यान नहीं देते। जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज स्थित हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। पानी की जुगाड़ में ही उनका पूरा दिन गुजर जाता है। उधर, जल निगम के अवर अभियंता मनोज राजपूत का कहना है कि पंप हाउस की मोटरें खराब हो गईं थीं। जिन्हें दुरुस्त कराया गया है। बुधवार से पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें