फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
अनाथालय में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते बुंदेली समाज के संयोजक। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि रविवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रमों के आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। बुंदेली समाज ने वर्ष 1929 में महोबा आकर अनाथालय की नींव रखने वाले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान बच्चों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन

अनाथालय में कार्यक्रम के दौरान बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि महात्मा गांधी 21 नवंबर 1929 को महोबा आए और यहां अनाथालय का शिलान्यास कर गरीब व अनाथ बच्चों के लिए एक बड़ा तोहफा दे गए। पं. बैजनाथ तिवारी व उमादत्त शुक्ला की देखरेख में यह अनाथालय दस वर्ष में बनकर तैयार हुआ। गांधीजी के हाथों रोपित पौधा अपने 93 वर्ष के सफर में एक वटवृक्ष बन गया और यहां से निकले तमाम बच्चे अच्छी-अच्छी जगह पहुंच गए। अब यह महोबा की विरासत बन गया है।
उन्होंने बताया कि प्रांतीय बाल सेवा सदन अनाथालय के नाम से मशहूर इस इमारत के ऊपर लगी गांधी प्रतिमा और और ऊपर बैठे उनके तीनों बंदर बचपन से ही सभी को बहुत लुभाते थे। उनका संदेश बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत करो आज भी हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर बच्चों के साथ अनाथालय के प्रबंधक राजकुमार त्रिपाठी, गोरखगिरि परिषद के अध्यक्ष गया प्रसाद कोस्टा, सुधीर दुबे, अंकित राजपूत, सुशील साहू समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो मिनट मौन रहकर अमर शहीदों को याद किया
रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में डीएम मनोज कुमार ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन धारणकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एडीएम न्यायिक शिशिर कुमार, डिप्टी कलेक्टर एमएल यादव, अरुण दीक्षित, सीओ चकबंदी अजय कुमार, डीएमओ शैलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र निरंजन आदि मौजूद रहे। उधर, शहीद दिवस पर सभी पुलिस कार्यालयों व थानों में श्रद्धांजलि दी गई। एसपी कार्यालय में सीओ रामप्रवेेश राय, पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह व कोतवाली में एसएचओ बलराम सिंह ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोगों ने सुनीं मोदी के मन की बात
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर कस्बे के मुख्य बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल समेत अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी ने देखा और सुना। कार्यक्रम में अमित प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, बलराम पटैरिया, महेंद्र अहिरवार, दिनेश गोस्वामी, राकेश अग्रवाल, सुरेंद्र, हरिदास तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें