महोबा। जनपद न्यायालय के एक न्यायिक अधिकारी के कोरोना संक्रमित मिलने पर पूरे न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराने के लिए मुख्यालय स्थित सभी न्यायालय 25 जनवरी को बंद रहेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सुनील कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को मुख्यालय स्थित न्यायालय में लंबित वाद अगले कार्य दिवस में प्रस्तुत किए जाएंगे जबकि चरखारी व कुलपहाड़ के न्यायालय खुले रहेंगे।