फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडरा गांव के 713 लोगों ने नहीं लगवाया टीका

विज्ञापन
ग्राम भंडरा में ग्रामीण से बातचीत करते जिलाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने एडीएम आरएस वर्मा के साथ कबरई विकासखंड के ग्राम भंडरा में कोविड वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण लिया। यहां उन्होंने टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया। इसमें पाया कि गांव के 713 लोगों ने टीका नहीं लगवाया है। इस दौरान उन्होंने गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

डीएम ने नोडल अधिकारी रामकृष्ण पांडेय को निर्देश दिए कि गांव में कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लेने से छूटना नहीं चाहिए। निरीक्षण के समय तक 65 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि गांव में अभी भी 713 लोग ऐसे हैं जिन्हें वैक्सीन दी जानी है। टीकाकरण टीम की एएनएम गुड़िया देवी को निर्देश दिए कि छूटे हुए लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन दी जाए। इस मौके पर उन्होंने ग्राम भ्रमण के दौरान आवास, पेंशन, गैस, राशन, जमीन, शौचालय व साफ-सफाई आदि से संबंधित समस्याएं सुनीं। साथ ही डीपीआरओ, समाज कल्याण तथा पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि 5 जनवरी को इस गांव में कैंप लगाया जाए और राशन व पेंशन संबंधी शिकायतों को निस्तारित कराया जाए। इस दौरान उन्होंने गांव के लेखपाल को पुष्पेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि सर्दी के दृष्टिगत गांव के सभी वृद्ध जनों को कंबल वितरित किया जाए।
लेखपाल को यह भी निर्देश दिए कि कल के कैंप में उपस्थित रहकर लोगों की जमीन संबंधी शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। गांव में घूमते हुए उन्होंने जल निकास और साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि तैनात सफाई कर्मी के द्वारा यहां प्रतिदिन सफाई कराई जाए। गोशालाओं की व्यवस्था के बारे में प्रधान और पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि गोशाला में गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ग्रामवासियों से कहा कि जिनका नाम आयुष्मान भारत योजना की पात्रता सूची में दर्ज है, वे सभी लोग अपना गोल्डन कार्ड जरूर बनवा लें। ग्राम विकास अधिकारी अंकिता शर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव के सभी पात्र व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें लाभान्वित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें