फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मार्च तक पूरा कराएं सूची में नाम घटाने-बढ़ाने का काम- एसडीएम

विज्ञापन
समीक्षा बैठक में बोलते एसडीएम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा हुई। एसडीएम ने बीएलओ से बूथों में बढ़ाए गए नामों की जानकारी ली। कहा कि 15 मार्च तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरा कराएं।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस ने सभी बीएलओ से कार्य संपादन के प्रमाण पत्र जमा कराए और बूथों की स्थिति पूछी। कहा कि जिस क्षेत्र में सूची में नाम घटाने और बढ़ाने का कार्य शेष है, वह 15 मार्च तक पूरा कर लें। किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने सुपरवाइजर व बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाने वाले व्यक्ति का भौतिक सत्यापन कराया जाए।
खंड विकास अधिकारी बृजकिशोर कुशवाहा ने कहा कि जिन प्रत्याशियों को चुनाव लड़ना है, उनके नाम सही संशोधित करें। ताकि पर्चा निरस्त होने की स्थिति न बने। तहसीलदार सुुबोधमणि शर्मा ने कहा कि बूथों पर पहले से सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लीं जाए। ताकि पंचायत चुनाव के दौरान कोई दिक्कत न हो सके। प्राथमिक विद्यालय धवर्रा में छत न होने की जानकारी पर उन्होंने एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी को शीघ्र छत डलवाने के निर्देश दिए। बैठक में सुपरवाइजर व बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें