फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति का विशेष अभियान शुरू

विज्ञापन
महिला वेंडरों को योजना की जानकारी देते राजस्व निरीक्षक - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए शनिवार से एक सप्ताह तक चलने वाला विशेष अभियान शुरू हो गया। इसको लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर नगर पालिका सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के तहत महिला वेंडरों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व निरीक्षक जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस योजना से महिलाएं अपने व्यवसाय को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस योजना से प्राप्त होने वाले ऋण से वह अपने व्यवसाय को और बेहतर बना सकते हैं। बताया कि नगर पालिका को इस योजना के तहत 2477 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 1971 ऑनलाइन आवेदन हैं। अभी तक 1365 लाभार्थियों को ऋण की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
डूडा विभाग के जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कुछ लाभार्थियों के अभिलेखों में खामियां हैं। जिन्हें सही कराकर लाभ दिलाया जाएगा। इस मौके पर सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, प्रभारी लेखाकार अरुण शुक्ला, डीपीएम रूबी बानो आदि मौजूद रहे। इसी तरह रोडवेज परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सम्मानित किया गया। एआरएम हेमंत मिश्रा ने स्टाफ की महिलाओं को महिला सम्मान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें