फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने पहुंची टीम से भिड़े उपभोक्ता

विज्ञापन
विद्युत टीम से नोकझोंक करते उपभोक्ता - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। नागारा घाट गांव में शनिवार को बिजली कनेक्शन काटने पर उपभोक्ताओं और बिजली विभाग की टीम के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराया। इसके बाद नागारा समेत कई गांवों के 900 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के खैरोकलां, टिकरिया, तेली पहाड़ी, नौगांव फदना, बुडेरा, कोटरा, बिहट, रिपनोल, लौहर समेत कई गांव के उपभोक्ताओं में बिजली विभाग का लाखों रुपया बकाया है। बिल जमा न किए जाने पर शनिवार को जेई देवकीनंदन आर्य टीम के साथ नागारा गांव पहुंचे। उन्होंने बकायेदारों से बिल जमा करने को कहा। इस पर उपभोक्ताओं ने कहा कि मनमाने तरीके से बिल भेजे गए हैं। बिल ठीक किए जाने पर ही वह लोग बिल जमा करेंगे। इसी बात पर बिजली विभाग की टीम और उपभोक्ताओं में विवाद हो गया।
गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद टीम ने नागारा समेत आसपास के कई गांवों में 900 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। एई विकास चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बकायेदारों व बिजली चोरों के खिलाफ आगे भी अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं व किसानों में नाराजगी
बिजली विभाग के कनेक्शन काटे जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। हरि सिंह, अरविंद, उत्तम, राजकुमार, पप्पू, करन सिंह व जगदीश समेत कई लोगों ने बताया की बिजली के जो बिल आ रहे हैं, वो गलत हैं। बिजली विभाग के अफसरों से कई बार बिल ठीक करने के लिए कहा गया, लेकिन हर बार आश्वासन देकर टरका दिया गया। वहीं, कई लोगों ने बताया कि कई साल से फसल पैदा हो नहीं हो रही है। इस वजह से बिजली का बिल नहीं चुका पा रहे हैं। बिल जमा करने के लिए समय मांगा, तो कनेक्शन काट दिया गया। इससे फसल सूखने का डर उन लोगों को सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें