फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में कानपुर के मुन्ना ने लड़पुरा के जीतेंद्र को दी पटकनी

विज्ञापन
दंगल में दावपेंच दिखाते पहलवान - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में चल रहे सिद्धबाबा मेला महोत्सव में शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने दावपेंच दिखाए। कानपुर के मुन्ना पहलवान ने लड़पुरा के जीतेंद्र को पटकनी देकर कुश्ती जीती। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मेला महोत्सव में आयोजित दंगल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जैतपुर प्रतिनिधि डॉ. कौशल सोनी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। पहली कुश्ती महोबा के गोलू पहलवान व आरी के सुशील पहलवान के बीच हुई। जिसमें गोलू विजेता रहे। दूसरी कुश्ती में महोबा के गोलू ने लड़पुरा के अजय को हराया। वहीं, वाराणसी के अक्षय पहलवान ने जैतपुर के दीपू पहलवान को दस मिनट की जोर आजमाइश के बाद चित किया। चित्रकूट के रमेश पहलवान ने कबरई के प्रमोद को पटकनी दी जबकि अजनर के विशाल ने लड़पुरा के रमेश को हराया।
इसके अलावा अकौना के धर्मेंद्र व कानपुर के मुन्ना, महोबा के आशू व बघौरा के पुष्पेंद्र, वाराणसी के अक्षय व बिहार के बबलू के बीच हुईं कुश्तियां बराबरी पर छूटी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने विजेता पहलवानों को नगद धनराशि व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रदीप भटनागर, लव राजपूत, पवन राजपूत, सुरेश पाठक, पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह, निवर्तमान प्रधान अर्जुन सिंह, रामनरेश राजपूत, मेला कमेटी के अध्यक्ष जयसिंह राजपूत, अवधेश, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें