फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में गंदगी देख भड़के आईजी

विज्ञापन
थाने में शस्त्रागार का मुआयना करते आईजी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। खन्ना थाने का निरीक्षण करने पहुंचे चित्रकूट धाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायणा परिसर में गंदगी देख भड़क गए। उन्होंने थानेदार पर नाराजगी जताते हुए परिसर की साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान आईजी के. सत्यनारायण ने शिकायत लेकर थाने आए लोगों की समस्याएं सुनीं। पुलिस अफसरों को शिकायतों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। आईजी ने थाना परिसर में बन रही बैरक व वर्ष 1860 में बनी पुराना थाना की बिल्डिंग को देखा। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही से शिकायतों के बारे में पूछा। रिकॉर्ड रूम, बंदी गृह व शस्त्रागार, थाना परिसर में बने मंदिर और मस्जिद का निरीक्षण किया। इसके बाद निवर्तमान प्रधानों से ग्रामीण क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली। साथ ही पंचायत चुनावों को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाने के बाबत थाना प्रभारी को निर्देश दिए। इस दौरान एसपी एके श्रीवास्तव समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें